फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Akhilesh does not want to listen, so Pooja Pal was expelled from the party

Auraiya News: अखिलेश सुनना नहीं चाहते, इसलिए पूजा पाल को पार्टी से निकाला

Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 26 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh does not want to listen, so Pooja Pal was expelled from the party
फोटो-25एयूआरपी 14- पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत:कार्यकर्ता
औरैया। इटावा से पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया ने सोमवार को सपा पर निशाना साधा। कहा कि सपा ने विधायक पूजा पाल को पार्टी से निकाला है।
विज्ञापन

पूजा पाल ने सूबे के मुख्यमंत्री के कदमों की सराहना की है। इससे विपक्षी उनसे खफा हो गए हैं। समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव अतीक के बारे में कुछ सुनना नहीं चाहते थे। इसलिए पूजा पाल को निकाल दिया है।
कठेरिया सोमवार को ककोर मुख्यालय पर आयोजित बैठक में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंडी गेट के पास उन्हें रोककर उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूजा पाल कह रही हैं कि उन्हें जान का खतरा है। यह गंभीर मामला है। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व सांसद के सम्मान के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष भुवन प्रकाश गुप्ता, भाजपा नेता अवधेश भदौरिया, ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, कमलेश अवस्थी, विशाल शुक्ला, सर्वेश सिंह राजावत, सत्येंद्र चौहान, पुष्पेंद्र कठेरिया समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो-25एयूआरपी 14- पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत:कार्यकर्ता

फोटो-25एयूआरपी 14- पूर्व सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का स्वागत करते भाजपाई। स्रोत:कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed