{"_id":"6748ae5d752e99cd36034268","slug":"akanksha-and-vandana-selected-in-north-zone-khokho-team-auraiya-news-c-211-1-knj1003-119335-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आकांक्षा और वंदना नार्थ जोन खोखो टीम में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आकांक्षा और वंदना नार्थ जोन खोखो टीम में चयनित
Thu, 28 Nov 2024 11:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल। जनता महाविद्यालय अजीतमल की छात्राओं ने कानपुर विश्वविद्यालय की खो-खो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया है। छात्रा आकांक्षा कुमारी और वंदना का चयन विश्वविद्यालय की खो-खो टीम (नार्थ जोन) के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों काे कॉलेज में सम्मानित किया।
विश्वविद्यालय की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में महाविद्यालय की गार्गी, वंदना, वर्षा और रौली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की आकांक्षा कुमारी और नंदिनी का चयन मंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय क्राॅस कंट्री दौड़ के लिए विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है।
एथलेटिक्स में उदित यादव, टिंकू और दीपांशु ने बाजी मारी। यह प्रर्दशन करने वाले महाविद्यालय के छात्रों को कोच सत्यपाल सिंह छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
कॉलेज में खिलाड़ियों का सम्मान
गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित कर महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष एडवोकेट सुनील दुबे, प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उनका सम्मान किया। खिलाड़ियों को एनसीसी प्रभारी डॉ. योगेश कुमार साहू, डाॅ. पंकज द्विवेदी, एनएसएस प्रभारी डाॅ. पदम पांडेय, डाॅ. श्रीप्रकाश यादव, डाॅ. उमाकांत मिश्रा, डॉ. गिरजेश सक्सेना, कार्यालय अधीक्षक अवधेश दुबे ने उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद देकर उच्च स्तर तक पहुंचने की शुभकामनाएं दीं।