फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Ajmer Sealdah Express stood at the crossing for eight minutes due to chain pulling

Auraiya News: चेन पुलिंग से आठ मिनट क्रॉसिंग पर खड़ी रही अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस

Fri, 05 Jul 2024 12:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ajmer Sealdah Express stood at the crossing for eight minutes due to chain pulling
अछल्दा (औरैया)। इटावा से कानपुर की ओर जा रही अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस में सवार अराजकतत्वों ने देर रात चेन पुलिंग की। इसके चलते कस्बा स्थित क्रॉसिंग पर ट्रेन लगभग आठ मिनट तक खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों और बिधूना-फफूंद मार्ग पर मौजूद राहगीरों को दिक्कतें हुई।
विज्ञापन

बुधवार की देर शाम नौ बजकर 55 मिनट पर दिल्ली-हावड़ा रूट पर कस्बे से होकर अजमेर सियालदाह एक्सप्रेस इटावा से कानपुर की ओर जा रही थी। तभी उसमें सवार अराजतत्वों ने चेन पुलिंग कर दी। इसके चलते ट्रेन इस रूट पर स्थित 13बी रेलवे क्रॉसिंग पर आकर रुक गई। ट्रेन के रुकते ही उसमें सवार अराजकतत्व उतरकर भाग निकले। ट्रेन रुकने की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। मौके पर रेलवे कर्मचारी पहुंचे।
विज्ञापन

अचानक ट्रेन के रुकने से फफूंद- बिधूना सड़क यातायात बाधित हो गया। इसकी वजह से वाहनों को रोका गया। मौके पर पहुंचे रेल कर्मचारियों ने ट्रेन कर्मचारियों की मदद से हौस पाइप जोड़कर ट्रेन को लगभग आठ मिनट बाद गंतव्य की ओर रवाना किया। ट्रेन के रवाना होते ही यात्रियों ने राहत की सांस ली। इधर ट्रेन निकलने के कुछ देर बाद फाटक खोलकर सड़क यातायात व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed