फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Air force personnel dies six days before marriage

Auraiya News: शादी से छह दिन पहले एयरफोर्स कर्मी की मौत

Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 28 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Air force personnel dies six days before marriage
औरैया। अछल्दा थाना क्षेत्र के छछूंद गांव निवासी एयरफोर्स में तैनात युवक की सोमवार रात अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के संबंध में परिजनों की ओर से हार्ट अटैक होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

गांव छछूंद निवासी आंशू कुमार 25 पुत्र श्याम शरण एयरफोर्स में नौकरी करते थे। गुजरात में उनकी तैनाती थी। चार दिसंबर को उनकी शादी होनी थी। परिजन हंसी खुशी शादी की तैयारी में जुटे हुए थे। आंशू बचपन से ही अपनी मां श्रीदेवी के साथ अपने ननिहाल छछूंद में ही रहते थे। 24 नवंबर को आंशू अपने तैनाती स्थल से छुट्टी पर अपनी ननिहाल छछूंद आया था। शादी को लेकर घर परिवार में हंसी खुशी का माहौल था। रात लगभग आठ बजे सभी खाना खाकर सो गए, तभी सोमवार देर रात अचानक से आंशू को कुछ घबराहट महसूस हुई। इस पर उन्होंने अपनी मां श्री देवी व मामा जयपाल को इसकी जानकारी दी। भांजे की हालत खराब होते देख मामा जयपाल ने एंबुलेंस मंगाई और रात लगभग 1:30 बजे उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा जयपाल ने हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जताई है।
विज्ञापन




युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में खुशियों की जगह मातम छा गया। पूरे घर में चीख-पुकार मच गई। मां श्री देवी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल था। युवक की मौत की सूचना मिलते ही थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। जहां उन्होंने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी रुद्रप्रताप त्रिपाठी ने बताया कि जानकरी पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शम्भूनाथ को भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed