फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agricultural Science Center distributed seeds

कृषि विज्ञान केंद्र ने बांटे बीज

Wed, 24 Feb 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Wed, 24 Feb 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Agricultural Science Center distributed seeds
कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा की ओर से ग्रामीण परिवारों के पोषण को सुरक्षित करने के लिए अभियान चलाकर जायद मौसमी बीजों का वितरण किया गया। इस मौके पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत 30 किसानों को लाभ दिया गया। साथ ही किसानों से आहार में मौसमी सब्जी एवं फल उपयोग किए जाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र की गृह वैज्ञानिक डा. फूल कुमारी ने ग्रामीण परिवारों की सुरक्षा के लिए जायद मौसम से संबंधित सब्जियों के बीजों का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने 30 किसानों को भिंडी, लौकी, कद्दू, तोरई, करेला, खीरा, धनिया, पालक, मूली, लोबिया आदि के बीच उपलब्ध कराए। अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम के तहत किसानों को वितरित किए।
विज्ञापन


इसके बाद डा.फूल कुमारी ने किसानों से मौसम की सब्जियों की उपज बढ़ाने की अपील की। कहा कि मौसमी सब्जियां स्वस्थ्य के लिए बहुत ही उपयोगी होती हैं। क्योंकि इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, खनिज लवण, विटामिन, रेशा एवं जल उपलब्ध होता है। उन्होंने बताया कि मौसमी सब्जियों में एंटीआक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में विकास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान केंद्र प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक डा.अनंत कुमार ने सब्जियों को लगाने की तकनीकी जानकारी दी। जिससे उत्पादन के साथ-साथ कीट का प्रकोप कम हो सके। इस अवसर पर बैसुंधरा, कुतुबपुर, परवाहा, फतेहसिंह का पुर्वा, बहादुरपुर, हजियापुर के 30 कृषक महिलाएं एवं पुरुष किसानों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed