फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   agricalture,auraiya news,fully supply,needs,will be found in a shop

एक दुकान पर कृषि का मिलेगा पूरा सामान

Thu, 25 Feb 2021 06:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
agricalture,auraiya news,fully supply,needs,will be found in a shop
औरैया। अब किसानों को कृषि संबंधी उपकरण, खाद, बीज, रसायन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। यह सारा सामान एक ही दुकान पर मिलेगा। इसके लिए जिले में दस वन स्टाप शाप (एग्री जंक्शन) खोलने की योजना है।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि विजय कुमार ने बताया कि योजना के तहत बेरोजगार कृषि स्नातकों को विभाग आरसेटीज के माध्यम से 12 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाएगा।
प्रत्येक केंद्र की एक हजार रुपये प्रति माह की दर से एक साल तक किराया भी उपलब्ध कराया जाएगा। संपूर्ण योजना की लागत चार लाख रुपये होगी। इसमें साढ़े तीन लाख रुपये बैंक से ऋण मिल सकता है।
विज्ञापन

50 हजार रुपये अभ्यर्थी को खुद लगाना होगा। योजना के तहत वन स्टाप शाप खोलने वाले अभ्यार्थी का प्रदेश का मूल निवासी व कृषि से स्नातक होना जरूरी है।
आवेदक की उम्र 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। अभ्यर्थी आठ मार्च तक फार्म जमा कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत कृषि विभाग की ओर से निशुल्क लाइसेंस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत औरैया शहर में 2, विकास खंड औरैया, अजीतमल, अछल्दा, एरवाकटरा, भाग्यनगर, सहार में एक-एक और बिधूना में दो केंद्र खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed