Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Agra , Etawah and Lucknow Passenger fafund will Panki- !

आगरा- इटावा एवं पनकी- लखनऊ पैसेंजर फफूंद से चलेगी!

Thu, 10 Sep 2015 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Thu, 10 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
Agra , Etawah and Lucknow Passenger fafund will Panki- !

रेलवे स्टेशन फफूंद पर आगरा- इटावा पैसेंजर एवं पनकी -लखनऊ पैसेंजर पहुंचेगी। यह दोनों ही ट्रेनें अब फफूंद से चलनी प्रारंभ हो जाएगी। इन ट्रेनों का शुभारंभ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा करेंगे।

विज्ञापन



इसकी सूचना मिलने पर रेल प्रशासन में हड़कंप मचा है। हालांकि अधिकृत जानकारी न मिलने से अभी तक रेल अधिकारियों की सांसें अटकी हुईं हैं।

 
पिछले कई दिनों से फफूंद रेलवे स्टेशन से आगरा- इटावा पैसेंजर के फफूंद से चलने की सुगबुगाहट थी। वहीं पनकी- लखनऊ पैसेंजर ईएमयू के भी फफूंद से चलने की बात कही जा रही है। बिना किसी अधिकृत जानकारी के फफूंद रेलवे स्टेशन के विभिन्न विभाग कई दिनों से तैयारियों में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन



सभी कुछ चाक चौबंद करने में जुटे हुए अधिकारियों तक को पता नहीं है कि कब रेल राज्यमंत्री पहुंचेंगे और कब ट्रेनें फफूंद से चलनी प्रारंभ होंगी।

 
बुधवार को दिन में फफूंद रेलवे स्टेशन पर सूचना पहुंची कि रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा शनिवार12 सितंबर को फफूंद पहुंचेंगे। इस सूचना के साथ ही तैयारियों ने और तेजी पकड़ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विभागों ने अपने अपने विभागीय कार्यों को चाक चौबंद करने में तेजी से जुट गए हैं। रेल कर्मचारी बुधवार को पूरे दिन फफूंद रेलवे स्टेशन को चकाचक करते दिखाई दिए।

 
रेलकर्मियों का कहना है कि यदि 12 सितंबर से दोनों ट्रेनें फफूंद से चलीं तो दोनों ही ट्रेनों को रात के समय अप एवं डाउन लूप लाइन पर ठहराव दिया जाएगा। अप मार्ग की दो लूप लाइन होने के कारण कोई समस्या नहीं आएगी। हालांकि डाउन मार्ग की एक लूप लाइन होने से समस्या आ सकती है।


इधर, माना जा रहा है कि आगरा इटावा पैसेंजर के फफूंद से चलने से गोमती एक्सप्रेस में यात्रियों का दबाव कम होगा। वहीं पनकी- लखनऊ पैसेंजर मेमो के फफूंद से चलने से आगरा- लखनऊ इंटरसिटी एवं आठ बजे जाने वाली पैसेंजर ईएमयू में भी यात्रियों का दबाव कम होगा। इससे यात्रियों को सहूलियत भी होगी।


 
12 सितंबर प्रस्तावित तिथि, अभी कंफर्मेशन नहीं - दिबियापुर (औरैया)। रेल राज्यमंत्री ने इस संबंध में कई भाजपा नेताओं से बात की। पूर्व एमएलसी अशोक दुबे का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि 12 सितंबर को ट्रेनों का शुभारंभ फफूंद रेलवे स्टेशन से होगा।


हालांकि अभी तक 12 सितंबर प्रस्तावित तारीख है, कंफर्म नहीं है। यदि 12 सितंबर कंफर्म होती है तो कल तक फफूंद रेलवे स्टेशन पर जानकारी पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed