{"_id":"5713cc0f4f1c1b403010fc99","slug":"agra-b-and-b-became-champion-haridwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा बी और हरिद्वार बी बने चैंपियन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा बी और हरिद्वार बी बने चैंपियन
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 17 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में भिड़ते अंडर 17 की आगरा ए व आगरा बी की टीमें
- फोटो : amar ujala beuro
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय की दो दिवसीय क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल मैच खेले गए। अंडर-19 में हरिद्वार बी ने आगरा बी को 1-0 से हराया। जबकि अंडर-17 में आगरा बी ने आगरा ए को 5-3 से हराया। अंडर 17 के फाइनल में जीत का निर्धारण पेनाल्टी शूट आउट से हुआ। नवोदय विद्यालय तैयापुर की प्राचार्या शबाना सिद्दीकी ने विजेता टीमों को बधाई दी।
अंडर-19 बालक वर्ग के प्रथम सेमीफाइनल में हरिद्वार बी व वाराणसी बी की टीमें आपस में भिड़ीं। इसमें हरिद्वार बी 2-0 से विजेता घोषित हुई। अंडर-19 में ही दूसरा सेमीफाइनल आगरा ए एवं आगरा बी के बीच खेला गया। इसमें आगरा बी 2-1 से विजेता घोषित हुई। फाइनल मैच हरिद्वार बी व आगरा बी के बीच हुआ। इसमें हरिद्वार बी 1-0 से जीत गई। इसी प्रकार अंडर 17 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरिद्वार बी का मुकाबला आगरा ए की टीम से हुआ।
इसमें आगरा ए विजेता रही। आगरा ए को यह विजय पेनाल्टी शूट आउट में 5-3 से प्राप्त हुई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आगरा बी एवं वाराणसी ए के मध्य हुआ। इसमें आगरा बी पेनाल्टी शूट आउट के साथ 5-2 से जीती। फाइनल मुकाबला आगरा ए एवं आगरा बी के मध्य हुआ। इसमें भी पेनाल्टी शूट आउट के जरिए रिजल्ट का निर्धारण करते हुए आगरा बी ने 5-3 से आगरा ए को हराया। क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय के 8 संकुलों की टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
दोनों ही वर्गों की विजेता टीमें आगामी अक्टूबर में आयोजित होने वाली नवोदय समिति की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेगीं। नवोदय विद्यालय आजमगढ़ के खेल प्रशिक्षक एलबी प्रसाद, जौनपुर के खेल प्रशिक्षक एसएफ हुसैन, तैयापुर औरैया के खेल प्रशिक्षक यूके वर्मा एवं स्पोर्ट्स अथारिटी आफ इडिया लखनऊ से आए विशेष अधिकारियों की निगरानी में खेल हुए।