फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After Vaisundhara, now preparations for action in Kakrahi and Niyamatpur Bihari

Auraiya News: वैसुंधरा के बाद अब ककराही और नियामतपुर बिहारी में कार्रवाई की तैयारी

Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 28 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
After Vaisundhara, now preparations for action in Kakrahi and Niyamatpur Bihari
औरैया। वैसुंधरा में करीब 200 करोड़ की हथियाई गई जमीन के मामले में गुरुवार को दिबियापुर पुलिस ने 55 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

वैसुंधरा में जमीन का फर्जीवाड़ा का इकलौता मामला नहीं है। ककराही और नियामतपुर बिहारी में भी ऐसे मामले हैं। यहां भी फर्जी प्रविष्टियों के जरिए लोगों ने पहले जमीन हथियाई फिर उस पर काबिज हो गए। अब इन मामलों में भी एफआईआर दर्ज होने की तैयारी है।
ककराही में 200 करोड़ की कीमत की साढ़े सात एकड़ जमीन फर्जीवाड़ा कर हथियाई गई थी। इसे कार्रवाई के तहत पिछले दिनों ग्राम सभा में दर्ज किया गया है। वहीं नियामतपुर बिहारी में भी 13 एकड़ जमीन फर्जी प्रविष्टि के जरिए हथियाई गई थी। एसडीएम सदर कोर्ट के आदेश पर पिछले दिनों जमीन को ग्राम सभा में दर्ज किया जा चुका है।
विज्ञापन

वैसुंधरा की तरह ये दोनों मामले भी बेशकीमती जमीनों के हैं। उधर, दोनों मामलों में एसडीएम सदर कोर्ट ने आदेश भी जारी किए हैं, लेकिन इन दोनों जगह फर्जीवाड़े में शामिल रसूखदार अभी भी बेखौफ घूम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके द्वारा इन जमीनों को बड़े पैमाने पर बेचकर करोड़ों रुपये सीधे किए गए हैं। फिलहाल अभी तक रिपोर्ट दर्ज न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।

ककराही में जमीन हथिया कर बेच डाली
दिबियापुर। ककराही में फर्जी प्रविष्टि के सहारे दो लोगों के नाम साढ़े सात एकड़ जमीन हथिया ली गई थी। इस जमीन पर प्लॉटिंग हुई। जाने-अनजाने लोगों ने मेहनत से कमाए रुपये से प्लॉट खरीदकर अपने आशियाने बनवाए।

इस जमीन पर पेट्रोल पंप से लेकर बैंक शाखा का भी संचालन हो रहा है। 200 करोड़ की कीमत वाली इस जमीन से फर्जीवाड़ा करने वाले लोगों ने मोटी रकम सीधी की।
कोर्ट के आदेश बाद यह जमीन ग्राम सभा में दर्ज कराई गई है। अब प्लॉट खरीदने वालों पर संकट गहराया है, लेकिन फर्जीवाड़ा करने वाले बेखौफ घूम रहे हैं। उन पर शिकंजा नहीं कसा जा सका है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed