फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the issue of RC, GAIL administration gave a check of one crore

आरसी जारी होने के बाद गेल प्रशासन ने दी एक करोड़ की चेक

Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
After the issue of RC, GAIL administration gave a check of one crore
औरैया। पिछले दिनों बिजली विभाग की ओर से गेल प्रशासन को लगभग 92 करोड़ रुपये बकाए की धनराशि जमा करने के लिए आरसी जारी की गई थी। गेल प्रशासन ने एक करोड़ रुपये का चेक तहसील प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन

हालांकि इससे पहले गेल प्रशासन बकाएदारी को जमा करने को ही तैयार नहीं था। इस खबर को पांच मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद गेल प्रशासन ने अपने को बिजली विभाग का बकाएदार मानते हुए बकाया के चेक जारी किया। इधर शेष बची धनराशि को लेकर गेल प्रशासन ने एसडीएम से 21 जून तक की समय सीमा मांगी है।
विज्ञापन

बिजली विभाग व गेल इंडिया लिमिटेड पाता के बीच पूर्व में कनेक्शन लेने के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के लिए करार हुआ था। इसमें निर्बाध आपूर्ति देने के एवज में बिजली विभाग को अलग से भुगतान करने पर सहमति बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर गेल प्रशासन की ओर से बकाया जमा न किए जाने के बाद बिजली विभाग ने गेल इंडिया लिमिटेड पाता को 91 करोड़ 81 लाख 40 हजार रुपये का बकाया जमा करने का नोटिस जारी किया।

इसके बाद सकते में आए गेल इंडिया लिमिटेड ने अब जाकर एक करोड़ रुपये का चेक तहसील प्रशासन के नाम जारी किया है। एसडीएम मनोज सिंह ने बताया कि गेल इंडिया लिमिटेड की ओर से आरसी के सापेक्ष एक करोड़ का चेक जारी किया है। शेष बकाया जमा करने के लिए 21 जून तक की समय सीमा मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed