फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After the end of voting, the polling party left in the evening with EVMs.

Auraiya News: वोटिंग समाप्ति के बाद ईवीएम लेकर पोलिंग पार्टी शाम को हो गई रवाना

Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
After the end of voting, the polling party left in the evening with EVMs.
औरैया। शाम छह बजे तक मतदान केंद्र के अंदर पहुंच चुके मतदाताओं के ही वोटों को डलवाते हुए मतदान को संपन्न कराया गया। वोटिंग पूरी होते ही मतदान केंद्रों पर ईवीएम की पैकिंग करते हुए पीठासीन अधिकारी पोलिंग पार्टी के साथ स्ट्रांग रूम के लिए रवाना हो गए। मंडी समिति में बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम में रखवाने का दौर देर रात तक जारी रहा। वाहनों से पोलिंग पार्टी मंडी समिति पहुंचती रहीं। जहां सुरक्षा के लिहाज से भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन

मतदान समाप्ति के साथ ही पोलिंग पार्टी ईवीएम व कागजात समेटते हुए वाहनों का इंतजार करते नजर आए। बारी-बारी बसें मतदान केंद्रों से कर्मचारियों को उठाते हुए मंडी समिति तक पहुंचाने में जुटी रहीं। देर रात तक यह सिलसिला जारी रहा। यहां बारी-बारी क्रमवार ईवीएम को रखवाने का काम मंडी समिति में जारी रहा। किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसे लेकर पुलिस व प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस की चौकसी व सीसीटीवी की निगरानी में यहां ईवीएम रखवाई गईं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि ईवीएम की निगरानी के लिए प्रत्याशी भी अपना प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम के बाहर रख सकते हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। देर रात तक ईवीएम को व्यवस्थित रखवाने का दौर जारी रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed