फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After suspension of inspector and constable, investigation to ADM and ASP

Auraiya News: निरीक्षक व आरक्षी के निलंबन के बाद एडीएम व एएसपी को जांच

Sat, 04 Mar 2023 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 04 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
After suspension of inspector and constable, investigation to ADM and ASP
निरीक्षक व आरक्षी के निलंबन के बाद एडीएम व एएसपी को जांच
विज्ञापन

- वायरल वीडियो में रुपये गिनते दिखाई दे रहा पुलिस कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया। बिधूना कोतवाली के आरक्षी चालक पर सरकारी गाड़ी में रुपये लेने के मामले में एसपी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक व आरक्षी चालक को निलंबित कर चुकी हैं। अब मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। वहीं घटनाक्रम के पीछे जमीन विवाद के मामले की जांच अपर जिलाधिकारी से कराई जा रही है।

पुलिस कर्मी के रुपये लेने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मकहमे में हलचल मची हुई है। मामले में एक जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर रिश्वत लिए जाने के आरोप बिधूना पुलिस पर लगे हैं। हकीकत जांचने के लिए एसपी चारू निगम ने एएसपी दिगंबर कुशवाहा को जांच सौंपी है। वहीं राजस्व संबंधी मामला होने के कारण एडीएम से जांच कराई जा रही है। बता दें कि वायरल वीडियो में सरकारी जीप के अंदर एक पुलिस कर्मी हाथों से पांच-पांच सौ रुपये के नोट गिनता दिखाई दे रहा है। वहीं सामने लगे वायरलेस सेट पर पुलिस की पी कैप कवर में बंद रखी दिख रही है। वायरलेस सेट पर बीएनडी व एयूआर (औरैया का कोड) लिखा हुआ है। इससे इस गाड़ी को बिधूना कोतवाली की गाड़ी होने की संभावना जताई जा रही है। एसपी चारू निगम ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सहाय पटेल व आरक्षी चालक शिव शंकर मौर्या को निलंबित कर पुलिस लाइन से संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed