{"_id":"6958131586d6f8b135040c64","slug":"after-stealing-from-a-jewelers-shop-the-thieves-entered-the-mosque-auraiya-news-c-211-1-aur1009-137147-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सराफ की दुकान में चोरी के बाद मस्जिद में घुसे थे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सराफ की दुकान में चोरी के बाद मस्जिद में घुसे थे चोर
Sat, 03 Jan 2026 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
कुदरकोट। सराफ की दुकान में चोरी करने के बाद चोर पास में स्थित मस्जिद में घुस गए थे। मस्जिद में घुसने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि चोर वहां से कुछ ले नहीं गए।
इधर, सीसीटीवी में कैद आरोपियों की पहचान में थाना पुलिस और स्वॉट टीम लगी है। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
थाना क्षेत्र के गांव लुखरिया निवासी दिनेश कुमार की गांव वैवाह में बांके बिहारी नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। 31 दिसंबर को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह वहां से निकल रहे बच्चों ने खेत में तिजोरी पड़ी देख लोगों को जानकारी दी। बाद में पता चला कि सराफ की दुकान का ताला तोड़कर चोर तिजोरी उठा ले गए।
पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें एक युवक ताला तोड़ते दिखाई दिया। शुक्रवार को एक और सीसीटीवी सामने आया, इसमें दुकान से कुछ दूरी पर स्थित मस्जिद में भी चोर घुसे थे। हालांकि वहां से कुछ ले नहीं गए। थाना पुलिस सीसीटीवी में कैद चोर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष कुदरकोट अमर बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। चोरों की पहचान में पुलिस जुटी है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।