फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After murdering the girl, it was her lover who beheaded the girl.

Auraiya News: युवती की हत्या करने के बाद प्रेमी ने ही काटा था युवती का सिर

Tue, 19 Nov 2024 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
After murdering the girl, it was her lover who beheaded the girl.
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के दिबियापुर रोड किनारे भिखरा गांव के पास खेत में मिली युवती की सिर कटी लाश के मामले में सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवती की हत्या 11 नवंबर को उसी के प्रेमी ने गला दबाकर की थी। युवती की जान न बच सके, इसलिए छुरी से उसकी गर्दन काटकर धड़ से अलग कर दी थी। वारदात कबूलने के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।
विज्ञापन

एसपी अभिजित आर शंकर ने बताया कि कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव छोटा पथरिया निवासी अंजलि (25) की पिछले 10 सालों से अपने पड़ोसी अजय यादव के नजदीकी थी। सहेली के प्रस्ताव पर 11 नवंबर को अंजलि अपने प्रेमी अजय यादव के साथ कानपुर में नौकरी के लिए साक्षात्कार देने गई थी। लौटते वक्त दोनों दिबियापुर स्टेशन पर उतरे। ऑटो के जरिये बिधूना के लिए निकलले। भिखरा गांव के सामने दोनों ऑटो से उतरे। बाजरे के खेत में पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। गुस्से में आकर उसने अंजलि का गला दबा दिया।
विज्ञापन

उसके बचने की संभावना को खत्म करने के लिए जेब में रखी छुरी से अंजलि का सिर काट दिया। छुरी और अंजलि का मोबाइल छुपा दिया। इस पूरे खुलासे में क्राइम सीन में अंजलि को नौकरी का प्रस्ताव देने वाली सहेली सोमवार को बाहर होती नजर आई। वहीं, हत्यारोपी पर दो मुकदमे पूर्व के पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी एक शातिर अपराधी की मानसिकता वाला है। एसपी की ओर से खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
प्रेमी का छुरी रखना बना पहेली
पुलिस के खुलासे में अंजलि व अजय यादव के बीच किसी बात को लेकर बाजरे के खेत में झगड़ा होने व मारपीट में अजय के द्वारा गला दबाने समेत छुरी से अंजलि का सिर काटना बताया गया। इस कड़ी में प्रेमी अजय के छुरी साथ रखने एक पहेली बन गया। कुछ जानकारों की माने तो छुरा लेकर युवती के साथ जाना कहीं पूर्व नियोजित हत्या करने की मंशा तो नहीं थी। यह बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed