{"_id":"6782eb4d9e7a74b1e20a2999","slug":"after-a-heated-argument-encroachment-removed-from-in-front-of-80-shops-auraiya-news-c-211-1-knj1003-121079-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नोकझोंक के बाद 80 दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नोकझोंक के बाद 80 दुकानों के सामने से हटवाया अतिक्रमण
विज्ञापन
सहार। मुख्य बाजार में सड़क किनारे के अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को अभियान चलाया गया। प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल की मौजूदगी में करीब 80 दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दुकानदारों और अधिकारियों के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
दरअसल प्रशासन ने पहले ही दुकानदारों को अभियान से जुड़ी जानकारी दे दी थी। उन्हें अपनी दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने को कहा गया था। इसके बावजूद कुछ दुकानदारों ने निर्देशों का पालन नहीं किया। ऐसे में शनिवार को जेसीबी मशीन की मदद से अतिक्रमण हटाया गया। नायब तहसीलदार हरी किशोर की अगुवाई में चले अभियान के दौरान सहार के बीडीओ आदित्य तिवारी, राजस्व निरीक्षक सुदेश श्रीवास्तव, लेखपाल सत्यवीर पाल, पंचायत अधिकारी ज्योति सिंह, एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, ग्राम प्रधान राम मूर्ति देवी, थाना प्रभारी अजय कुमार मय फोर्स के साथ मौजूद रहे।
कई दुकानदारों ने इस कार्रवाई को लेकर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि प्रशासन ने मानकों के अनुसार कार्रवाई नहीं की और चुनिंदा स्थानों पर ही अतिक्रमण हटाया गया। दुकानदारों का आरोप है कि कुछ लोगों को प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है, जिससे उनका अतिक्रमण नहीं हटाया गया। एक दुकानदार ने कहा कि हमारी दुकानें सड़क किनारे हैं, लेकिन हमारे सामान को हटाकर व्यापार को प्रभावित किया गया है। प्रशासन को समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
नायब तहसीलदार हरी किशोर ने बताया कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा था। इसलिए प्रशासन ने यह कार्रवाई की है। बताया कि सभी दुकानदारों को पहले सूचित किया था, फिर भी कुछ ने अपने अतिक्रमण नहीं हटाए। कहा कि आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। अधिकारियाें के मुताबिक मुख्य बाजार में नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो। साथ ही, दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे दोबारा सड़क पर सामान रखते हैं, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार

शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार