फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   After a fight with husband, wife consumed poison and died

Auraiya News: पति से झगड़े के बाद पत्नी ने खाया जहर, चली गई जान

Thu, 14 Aug 2025 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 14 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
After a fight with husband, wife consumed poison and died
फोटो 13 एयूआरपी 02 बसंती फाइल फोटो। स्रोत: परिजन - फोटो : संवाद
अजीतमल। आपसी विवाद में मंगलवार रात को एक दंपती ने घर में जहर खा लिया। परिजन दोनों को सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने महिला को सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जांच में पता चला कि पति शराब के नशे में था। उसने जहर खाने का नाटक किया था। कोतवाली क्षेत्र के गांव गौहानी कलां निवासी शैलेंद्र सिंह मजदूरी करता है। मंगलवार शाम वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो उसका पत्नी बसंती (36) से विवाद हो गया।
कहासुनी व गाली-गलौज के बाद पत्नी ने कमरे में रखे जहर को खा लिया। हालत बिगड़ने पर पति ने शोर मचाया और खुद भी जहर खाने का नाटक करने लगा। परिजन दोनों को कस्बा स्थित सीएचसी ले गए। वहां महिला को सैफई रेफर कर दिया गया। देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मामले में पुलिस ने पति से पूछताछ की तो उसने पत्नी से झगड़ा होने की बात बताई। उसने खुद जहर खाने की बात से इन्कार किया। महिला का पांच साल का बेटा कार्तिक है। कोतवाल ललितेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि पति के नशे में पहुंचने पर विवाद हुआ था। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंटवारे को लेकर भाइयों में चल रहा विवाद
पुलिस के अनुसार महिला के पति शैलेंद्र ने बताया कि उसका भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। सोमवार को दोनों में झगड़ा हुआ था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद दोनों का शांतिभंग में चालान किया था। पुलिस के अनुसार बंसती अपने पति के शराब पीने से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed