{"_id":"684c6cb4d4ec394e4407025d","slug":"after-a-dispute-over-a-mobile-the-brothers-threw-the-bodies-of-their-brother-and-sister-in-law-into-the-river-auraiya-news-c-211-1-aur1008-127353-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मोबाइल के लिए विवाद के बाद भाइयों ने नदी में फेंके थे भाई-भाभी के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मोबाइल के लिए विवाद के बाद भाइयों ने नदी में फेंके थे भाई-भाभी के शव
Fri, 13 Jun 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 13 Jun 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
सहायल (औरैया)। गांव अठ्ठासी में बुधवार रात मोबाइल को लेकर भाइयों से हुए विवाद के बाद भाई-भाभी ने फंदे पर लटक कर जान दे दी थी। पुलिस के अनुसार भाइयों ने दोनों शवों को उतारा, फिर बोरी में भरकर बाइक से करीब सात किमी. दूर अरिंद नदी में फेंक दिया। गुरुवार को दंपती के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस शव फेंकने वाले दो आरोपी भाइयों आजाद व सूरज को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गांव निवासी नंदकिशोर के पांच बेटे हैं। इनमें सुरमी दो साल पहले दिल्ली में काम करने के दौरान काजल नाम की लड़की को पत्नी बनाकर घर लाया था। पुलिस के अनुसार बुधवार रात को सुरमी व काजल का सुरमी के बड़े भाई से मोबाइल को लेकर विवाद हो गया था। परिजनों का कहना है कि इसके बाद सुरमी व काजल ने आत्महत्या कर ली थी। घटना से डरे भाइयों ने उनके शव बोरी में भरकर सात किमी. दूर नदी में फेंक दिए थे। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उनके शवों को बरामद कर सकी थी।
शुक्रवार शाम को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। उधर, पुलिस ने शवों को फेंकने वाले दो सगे भाइयों आजाद व सूरज को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष सहायल विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई। इससे घटना आत्महत्या प्रतीत होती है। यह घटना किन कारणों से हुई, उस पर गहनता से जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।