{"_id":"b462ca01db0a5d7357f6cfe63664dc69","slug":"affordable-prices-make-the-season-panting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई के सीजन में कराएं सस्ती पुताई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई के सीजन में कराएं सस्ती पुताई
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sun, 25 Oct 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशखबरी, त्योहार के सीजन में इस बार पुताई कराने में आपको अपनी जेब ज्यादा ढीली नहीं करनी पड़ेगी। त्योहार से पहले डिस्टेंपर से लेकर ब्रांडेड पेंट तक के दामों में गिरावट आई है। अब घरों पर मनचाहा पेंट लगाने के लिए मिक्सर की दुकानें भी खुल गई हैं। पेंट व्यापारियों के अनुसार, पेंट और डिस्टेंपर के दामों में 250 रुपये तक की गिरावट आई है।
दीपावली पर्व आने में महज 15 दिन शेष रह गए हैं। दीपों के पर्व को उल्लास के साथ मनाए जाने के लिए शहर का पेंट बाजार तैयार है। अब घरों को पुताई कराने के लिए ब्रिटिश, इमल्शन, रायल, नेरोलक आदि कंपनियों से दीपावली पर्व पर विशेष छूट दी है। ब्रिटिश एशियन पेंट्स के सेल्स मैनेजर प्रवीन त्रिपाठी ने बताया कि पेंट की कीमत 250 रुपये तक गिरी है। दीवारों पर पुताई के लिए इमल्शन सस्ते दामों में मिल रहा है।
थोक पेंट्स विक्रेता कृष्णकांत चतुर्वेदी ने बताया कि 20 लीटर पेंट की दाम 2050 रुपये, 10 लीटर के 1050 रुपये तक बेचा जा रहा है। वहीं रायल ब्रांड का पेंट 7800 रुपये में 20 लीटर, 3970 रुपये में 10 लीटर मिल रहा है। ब्रांडेड कंपनियों के पेंट में गिरावट आने से दुकानों पर खरीदारी की भीड़ जुटने लगी है। इस बार पिछली बार की अपेक्षा पेंटों के दामों काफी कमी आई है। वहीं बिरला कंपनी के पेंट के थोक विक्रेता बाबूराम ने बताया कि कंपनी ने पेंट में 200 रुपये तक की छूट दी है।
विज्ञापन
चूना, गेरू की बिक्री में आई कमी
हाईटेक जमाने में लोग घरों की रंगाई-पुताई के लिए डिस्टेंपर और पेंट की मांग अधिक कर रहे हैं। ऐसे में चूना और गेरू के दिन लदते नजर आ रहे है। गांवों में भी अब पक्के मकान हो जाने से चूना और गेरू का बाजार खोता जा रहा है। आज बाजार में चिन्हित दुकानों पर ही चूना व गेरू मिल रही है।