फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   advocate,up news,auraiya news,auraiya

Auraiya News: डीबीए के सुनील दुबे अध्यक्ष व अरूण त्रिवेदी महामंत्री बने

Thu, 22 Dec 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
advocate,up news,auraiya news,auraiya
समर्थकों के साथ माला पहने नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री अरूण त्रिवेदी। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। जिला बार एसोसिएशन के 14 पदों के लिए गुरुवार को हुए मतदान में अध्यक्ष पद पर सुनील दुबे ने विजय हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव चतुर्वेदी को 35 वोटों से पराजित किया। महामंत्री पद पर अरुण त्रिवेदी ने जीत हासिल की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवेंद्र सिंह को 12 वोटों से पराजित किया। अध्यक्ष पद के एक प्रत्याशी भूप सिंह पाल को केवल एक वोट मिलना चर्चा का विषय रहा।
विज्ञापन

जनपद न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता मीटिंग हॉल में एल्डर्स कमेटी की देखरेख में डीबीए का वार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। कुल 422 वोटों में से 404 मतदाता वकीलों ने मताधिकार का प्रयोग किया। सर्वाधिक महत्वपूर्ण अध्यक्ष पद के लिए पांच दावेदार चुनाव मैदान में थे। सर्वाधिक 152 वोट हासिल करने वाले सुनील दुबे ने विजय हासिल की। संजीव चतुर्वेदी छुन्ना को 117, कमल यादव को 95, सुरेंद्र शुक्ला को 39 व भूप सिंह पाल को एक मत प्राप्त हुए।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे थे। सर्वाधिक 105 वोट पाने वाले प्रत्याशी अरुण त्रिवेदी ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवेंद्र सिंह को 12 वोटों से पराजित किया। अन्य प्रत्याशी सुधीर गौतम को 78, राजू शुक्ला दारा को 59, अतेंद्र पांडे को 41 व पंकज मिश्रा ने 25 वोट हासिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राकेश कुमार कुशवाहा ने 236 वोट पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार श्रीवास्तव को 72 वोटों से पराजित किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर पंकज अवस्थी व रवींद्र सिंह विजयी रहे। संयुक्त मंत्री के तीन पद पर प्रत्याशी अनुराग त्रिपाठी, शनि भदौरिया, संदीप कुमार, शैलेंद्र राजपूत, ज्ञानेंद्र तिवारी विजयी घोषित हुए।
जिला जजी में गुरुवार को सुबह नौ बजे से तीन बजे तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ। एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष हृदयनरायन पांडेय व सदस्यगण अरूण चतुर्वेदी, सुरेश कुमार मिश्रा, हर प्रकाश शुक्ला व अमर सिंह सेंगर के अलावा शिवम शर्मा समेत 10 सदस्यीय टीम ने मतदान व मतगणना प्रक्रिया संपन्न कराई।

गौरतलब है कि डीबीए के 23 पदों के लिए चुनाव होना था, लेकिन नाम वापसी के बाद नौ पदों पर निर्विरोध चयन की स्थिति बन गई थी। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों में कोषाध्यक्ष सोनू चतुर्वेदी, उपाध्यक्ष के दो पदों पर ओमकार पांडेय व देवेंद्र दीक्षित, वरिष्ठ सदस्य के छह पदों पर महावीर शर्मा, मीनेंद्र मिश्रा, पंकज शर्मा, श्रीप्रकाश शुक्ला, आशीष कुमार यादव व मनोहर लाल के नाम शामिल हैं। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुनील दुबे व महामंत्री अरुण त्रिवेदी ने सभी वकीलों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed