फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   administration serious about health service

स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाने को हाई अलर्ट मोड में आया जिला प्रशासन

Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
administration serious about health service
औरैया। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंगलवार को जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर ऑक्सीजन, वेंटीलेटर और दवाइयों की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट कहा कि लापरवाही पर अब कड़ी कार्यवाही होगी।
विज्ञापन

ककोर मुख्यालय स्थित सभागार में डीएम सुनील कुमार वर्मा, एसपी अपर्णा गौतम ने जिले के स्वास्थ्य, नगर पंचायत, नगर पालिका व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्ध व्यवस्थाओं की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अर्चना श्रीवास्तव से जिले के कोविड मरीजों के लिए मौजूद बेड, दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि ऑक्सीजन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं जो गंभीर बात है।
विज्ञापन

मरीज को हरहाल में बेड और जरूरत पर ऑक्सीजन मिले। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने चिकित्साधिकारियों से इस आपदा में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का पालन करें। साथ ही नगरीय निकायों को अपने क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए। एसपी अपर्णा गौतम ने पुलिस अधिकारियों से लापरवाही बरतने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। मॉस्क की अनिवार्यता और दो गज की दूरी का पालन कराने की बात कही। बाजारों में दो गज की दूरी का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शिष्य पाल, तीनों तहसीलों के उपजिलाधिकारी, सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के ईओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed