फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   ADG Zone Kanpur JN Singh

औरैयाः कोतवाली में फैली गंदगी देख बिफरे पुलिस महानिदेशक

Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
ADG Zone Kanpur JN Singh
अजीतमल कोतवाली का निरीक्षण करते एडीजी जोन जेएन सिंह साथ में एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षि - फोटो : AURAIYA
अजीतमल (औरैया)। अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन जय नारायन सिंह ने गुरुवार की देर शाम अजीतमल कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में गंदगी देख पुलिस थाना प्रभारी से नाराजगी जताई। साथ ही खामियों को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन कानपुर जेएन सिंह ने थाना परिसर में गार्ड ऑफ आनर लिया। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर रूम पहुंचकर मौजूद आपरेटरों से आईजीआरएस व मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। जिसके बाद उन्होंने कार्यालय में सरकारी अभिलेखों की जांच की। साथ ही अधूरे पड़े अभिलेखों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की मेस का निरीक्षण कर कर्मचारियों को गुणवत्ता पूर्ण खाना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

परिसर का निरीक्षण करने के दौरान एडीजी ने अधूरी पड़ी बाउंड्री वाल तथा बाहर फैली गंदगी देखकर प्रभारी निरीक्षक से नारजगी जताई। साथ ही अधूरी पड़ी बाउंड्री वाल को बनवाने के लिए एसपी सुनीति को निर्देश दिए। इसके उपरांत एडीजी ने कोतवाली पहुंचे जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर क्षेत्र में होने वाले अपराध के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज से बीस साल पहले तत्कालीन औरैया एसपी के पद पर रहने के दौरान के अपने संस्मरण सांझा किए। कहा कि जब वह जिले के कप्तान थे। उस समय क्षेत्र दस्यु से प्रभावित था। लेकिन अब डकैतों का खात्मा हो चुका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सोशल मीडिया का गलत उपयोग हो रहा है, यह सोचनीय विषय है। इसकी वजह से क्राइम में इजाफा हुआ है।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली क्षेत्र की एक पीड़ित युवती ने एडीजी से मिलकर उन्हें एक शिकायती पत्र दिया। जिसमें उसने बताया कि उसको शादी का झांसा देकर एक युवक उसका शोषण करता रहा। जिसमें उसने न्याय की गुहार लगाई। इस पर एडीजी ने एसपी सुनीति को तीन दिन में मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed