फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action will be taken on posting provocative posts on social media

Auraiya News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने पर होगी कार्रवाई

Thu, 13 Apr 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 13 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on posting provocative posts on social media
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। आचार संहिता लागू होने के बाद हर जगह से बैनर पोस्टर हटा दिए गए हैं। मगर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इसकी निगरानी के लिए भी टीमें गठित की जा रही है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की खैर नहीं है। निकाय चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर भड़काऊ आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सरकारी मशीनरी सोशल मीडिया पर पूरी नजर रख रही है।
चुनाव आयोग ने प्रदेश के निकाय चुनाव को लेकर डीएम व एसपी को पत्र प्रेषित कर निकाय चुनाव के दौरान नागरिकों की ओर से एसएमएस व सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाने वाली सामग्री पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए हैं। आयोग ने इसके लिए मीडिया सेल को सक्रिय करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप पर नजर रखी जाएगी। ताकि जनसाधारण तक गलत, भ्रामक और सनसनी फैलाने वाली सूचनाएं फैला कर चुनाव में कोई बाधा न उत्पन्न कर सकें। ऐसी सूचनाएं सोशल मीडिया के माध्यम से ही वायरल की जाती हैं। इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगडने का खतरा पैदा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से समाप्ति तक सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले सभी पोस्ट व संदेशों पर कड़ी नजर रखें। गलत व भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फैलाने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed