{"_id":"601c3e738ebc3e26bd051613","slug":"action-auriya-news-auraiya-news-knp6099115120","type":"story","status":"publish","title_hn":"119 एकड़ पर फसल पर जेसीबी चलाकर लिया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे का विरोध करने वालों को समझाते एसडीएम राशिद अली खान।
- फोटो : AURAIYA
Link Copied
बिधूना (औरैया)। नगर के अशोकपुरी में कृषि एवं औद्योगिक सोसाइटी गुवारी पंचायत की जिला प्रशासन ने 119 एकड़ जमीन मुक्त कराई। खड़ी फसल पर जेसीबी चलवा दिया गया। वहीं, रुरुखुर्द की 350 एकड़ जमीन को जल्द कब्जे में लेने की बात कही गई।
विज्ञापन
एसडीएम राशिद अली खान ने बताया कि गुवारी पंचायत में 119 एकड़ जमीन पर कब्जा करने गई टीम का लोगों ने सहयोग किया। लेकिन रुरुखुर्द की 350 एकड़ जमीन पर कब्जे की बात पर ही लोगों ने विरोध किया। इस पर एक को हिरासत में लिया गया है पर बाद में छोड़ दिया। बताया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर करीब पांच सौ एकड़ भूमि पर कब्जा किया गया था। इसमें 119 एकड़ भूमि ग्राम पंचायत गुवारी व 350 एकड़ भूमि रुरुखुर्द ग्राम पंचायत के अंतर्गत आती है। सोसाइटी से मुक्त कराकर 119 एकड़ भूमि को ग्राम समाज में दर्ज किया गया है। गुरुवार को गुवारी की भूमि पर कब्जा लिया गया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।