फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

आधी रात के बाद चला अभियान, परिचालकों में हड़कंप

Fri, 02 Jul 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। इटावा में रोडवेज बसों में चेकिंग के दौरान बिना टिकट यात्रियों के पकड़े जाने से विभाग में हड़कंप मचा है। इसके चलते औरैया डिपो के अधिकारियों ने गुरुवार को आधी रात के बाद बसों में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग में सब कुछ ठीक पाया गया, लेकिन अधिकारियों ने चालक और परिचालकों को कड़ी हिदायत दी है।
विज्ञापन

इटावा क्षेत्र में रोडवेज की बसों में चेकिंग अभियान के दौरान 45 में 32 सवारियां बिना टिकट मिलने पर प्रदेश भर में हड़कंप मचा है। इसको संज्ञान में लेते हुए लखनऊ में बैठे विभागीय अधिकारियों ने बसों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

इसके चलते औरैया डिपो के एआरएम रमाशंकर चौधरी ने गुरुवार की रात अपनी टीम के साथ हाईवे पर कई बसों की चेकिंग की। शुक्रवार को दिन में भी चेकिंग अभियान चलाया गया। अचानक चेकिंग अभियान को लेकर की जा रही सख्ती से बस चालकों और परिचालकों में अफरातफरी मची रही। चेकिंग के दौरान अधिकारियों के गुस्से का शिकार चालकों व परिचालकों को न होना पड़ा। इसके लिए चालकों ने बस में चढ़ने वाली सवारियों के बैठने से पहले ही टिकट बनाए। यात्रियों के टिकट बनाने के बाद ही कस्बों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम रमाशंकर चौधरी ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान में सब कुछ ठीक पाया गया है। परिचालकों को निर्देशित किया गया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें। यदि किसी बस में बिना टिकट यात्री पाया गया तो परिचालक से वसूली के साथ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed