{"_id":"5fce76ba8ebc3e01e90f689f","slug":"action-auraiya-news-knp5986122194","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव की समस्या से आजिज महिलाएं धरने पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव की समस्या से आजिज महिलाएं धरने पर
विज्ञापन
औरैया। सहायल थाना क्षेत्र के गांव बरू में जलभराव की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने सोमवार को डीएम कार्यालय पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में डीएम ने समझा-बुझाकर सबको शांत कराया और समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन दिया।
गांव बरू के बाशिंदे काफी दिन से जलभराव की समस्या से परेशान हैं। गांव के अनिल कुमार आदि ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर बताया कि 30 सितंबर 2019 को एडीएम, एसपी व एसडीएम के समक्ष गांव के सरजू प्रसाद व बलराम सिंह के बीच आपसी समझौता के आधार पर आम रास्ते के किनारे नाली का निर्माण करवाया गया था।
नाली का लेबल रोड से अधिक ऊंचाई पर होने नाले का अधूरा निर्माण होने से घरों का पानी का निकास नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक नतीजा सिफर ही रहा है।
विज्ञापन
इसकी वजह से घरों के सामने गंदा पानी भरा हुआ है और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। साथ ही पानी भरे होने के कारण रास्ता भी बंद हो गया है। डीएम ने ज्ञापन लेकर समस्या का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान रानी देवी, सुनीता, विनीता देवी, सावित्री देवी, सीमा आदि मौजूद रहीं।