फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

सामुदायिक शौचालयों की प्रगति की डीएम ने परखी हकीकत

Mon, 14 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने चिरूहूली, मिहौली, पन्हर, निगड़ा, बखरिया ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बखरिया के सामुदायिक शौचालय के निर्माण को देखा।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधान और सचिव को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। निगड़ा ग्राम पंचायत के निरीक्षण के दौरान प्रधान ने बताया कि उनके द्वारा जमीन चिंह्ति कर ली गई है और मंगलवार से काम शुरू करा दिया जाएगा। बाकी अन्य ग्राम पंचायतों में काम शुरू नहीं हुआ था। जिस पर जिलाधिकारी ने डीपीआरओ अष्ट कुमार त्रिपाठी को निर्देश दिए कि वे प्रधान व सचिव के माध्यम से जल्द से जल्द सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य पूरा करवाएं। इसमें किसी प्रकार की की कोई लापरवाही न बरती जाए। सभी सामुदायिक शौचालय में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

डीपीआरओ से कहा कि वे समय-समय पर ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर गुणवत्ता को चेक करते रहे। इसके बाद जिलाधिकारी ने दिबियापुर स्थित कोविड एल वन अस्पताल का निरीक्षण किया। जहां जिलाधिकारी ने सीएचसी अधीक्षक से सैंपलिंग को लेकर जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि सैंपलिंग करने वाली उनकी एक टीम कोरोना पॉजिटिव हो गई है। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सीएमओ से बात करके अन्य सीएचसी अथवा पीएचसी से स्वास्थ्य कर्मी लेकर सैंपलिंग को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 5 मरीज भर्ती हैं जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी भर्ती मरीजों को समय से दवा, खाना पानी आदि दिया जाए उन्हें कोई परेशानी न होने दी जाए। यदि किसी मरीज को बहुत अधिक परेशानी हो तो उसे सैफई अस्पताल रेफर कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed