फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

मास्क को गले में लटकाना पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना

Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने विकास भवन के सभी कार्यालयों में पत्र जारी कर अधिकारियों और कर्मचारियों को मास्क का प्रयोग करने तथा सोशल डिस्टेसिंग का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। मास्क गले में लटका मिलने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया है।
विज्ञापन

सीडीओ अशोक बाबू मिश्रा ने विकास भवन के अंदर जाने वाले साइड के दो द्वार बंद करा दिए हैं। बीच का प्रमुख द्वार खोलने के निर्देश दिए हैं। यहां पर कोविड सेंटर पर कर्मचारी बैठाया गया है, आने वाले लोगों की इंट्री के साथ थर्मामीटर से तापमान की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सीडीओ ने जारी किए गए पत्र में अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यालयों में उचित दूरी बनाकर कामकाज निपटाने तथा मास्क को किसी भी दशा में गले में न लटकाने की भी हिदायत दी है। ऐसी दशा में 500 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। सीडीओ के इस आदेश के बाद मंगलवार को अधिकांश कार्यालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों के मुंह में मास्क लगाए दिखाए दिए। वहीं कार्यालयों में कर्मचारी सोशल डिस्टिेसिंग का पालन करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed