{"_id":"5f021b9e8ebc3e4326356d77","slug":"action-auraiya-news-knp5695180199","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने यमुना किनारे गांवों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने यमुना किनारे गांवों का किया निरीक्षण
विज्ञापन
अयाना (औरैया)। एसडीएम सदर ने यमुना किनारे के गावों का निरीक्षण किया। साथ ही बाढ़ से लोगों के बचाने की तैयारियां भी शुरू कराईं।
एसडीएम सदर रमेश यादव ने पिछले साल यमुना नदी में आई बाढ़ से सबक लेते हुए यमुना नदी किनारे के गांव नौरी, अस्ता, भदौरा, क्योटरा, मई आदि निरीक्षण किया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए आश्रय स्थल, राहत, बचाव चौकी के लिए स्थान चिन्हित किए। नौरी गांव के लिए आश्रय स्थल जगतपुर गांव का प्राथमिक विद्यालय चुना।
इस दौरान जगतपुर के ग्रामीणों ने शिक्षक के स्कूल न आने की शिकायत की। एसडीएम ने प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, सहायक अध्यापिका नेमसी और शिक्षामित्र के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। गांव मानपुर में स्कूल के सामने कूडा देख साफ-सफाई के निर्देश दिए।