फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

व्यक्तिगत चरित्र पर लगे आरोप में कोतवाली इंस्पेक्टर पर गिरी गाज

Thu, 28 May 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
action
औरैया। सदर कोतवाली इंस्पेक्टर पर अधीनस्थों पर नियंत्रण रखने में असफल रहने के साथ ही व्यक्तिगत चरित्र पर आरोप लगने के चलते एसपी सुनीति ने बुधवार को उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। हालांकि अभी किसी को उनके स्थान पर तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में मार्च माह में तैनात किए गए इंस्पेक्टर दिनेश कुमार बिंद को एसपी सुनीति ने बुधवार को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेज दिया।
इस संबंध में एसपी ने बताया कि काफी दिनों से इंस्पेक्टर की गतिविधियों परखी जा रही थी। इनमें खासकर अपनी अधीनस्थों पर उनका कोई भी नियंत्रण नहीं दिख रहा था। इस संबंध में पहले भी कई बार चेताया गया था। वहीं उनके व्यक्तिगत चरित्र और आचरण को लेकर भी जानकारियां मिलीं थी। जो पुलिस जैसे अनुशासित बल के सदस्य के कर्तव्यों के विपरीत हैं। इस पर उन्हें सुधार करने को कहा गया था लेकिन सुधार न करने के चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि अभी किसी की भी तैनाती नहीं की गई। जल्द ही तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed