फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

डाइट के अनुसार दिया जाए लोगों को भोजन: डीएम

Sun, 03 May 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया। शेल्टर होमों में ठहरे अन्य राज्य व जनपद से आए हुए लोगों को भोजन उपलब्ध कराए जाने के लिए कम्यूनिटी किचन का संचालन किया जा रहा है। भोजन की गुणवत्ता परखने के लिए रविवार को डीएम अभिषेक सिंह व एसपी ने जानकी वाटिका गेस्ट हाउस औरैया एवं निर्मला सेवा धाम गेस्ट हाउस दिबयिापुर में संचालित की जा रही कम्यूनिटी किचन का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि भोजन बनाने में लगे सभी कर्मचारी मास्क अवश्य पहनें एवं किचन में हमेशा उचित साफ सफाई रखी जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। लोगों को ताजा वह हाइजीनिक भोजन दिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों की डाइट के अनुसार उन्हें खाना दिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने राज पैलेस में अन्य राज्यों से आए हुए लोगों की की जा रही स्क्रीनिंग का निरीक्षण किया। डीएम ने एडीएम न्यायिक एमपी सिंह का निर्देश दिया है कि जिन लोगों के कोई भी लक्षण ना निकले उन्हें राशन देकर होम क्वारंटीन घर भेजा जाए। साथ ही उनको निर्देश दिए जाए कि वह 21 दिन घर में ही रहकर अपने आपको क्वारंटीन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग की टीम जाकर समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण भी करेगी। यदि कोई लक्षण पाए जाते हैं तो उन्हें इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन में भेज दिया जाएगा, जो लोग बाहर से आ रहे हैं उनकी निगरानी की जाए कि वो 21 दिन घर पर ही रहे यदि कोई इसका उल्लंघन करता है तो वह कंट्रोल रूम नंबर 05683-249660 पर इसकी सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed