फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   action

घटतौली पर सराय प्रथम की राशन की दुकान निलंबित

Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
action
औरैया/सहायल (औरैया)। लॉकडाउन के चलते निशुल्क राशन वितरण के दौरान बिधूना क्षेत्र के ग्राम सराय प्रथम में कोटा डीलर के घटतौली करने की शिकायत पर जांच के बाद दुकान निलंबित कर दी गई है। डीएसओ ने सभी कोटा डीलरों को चेताया है कि घटतौली किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम सराय प्रथम के कोटा डीलर द्वारा 35 किलो के स्थान पर 30 किलो राशन दिए जाने की शिकायत की थी। डीएसओ अशोक कुमार ने प्रकरण की जांच कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण में शिकायत सही पाए जाने पर कोटा डीलर की दुकान निलंबित करने के निर्देश डीएसओ ने दिए।
विज्ञापन

उधर, सहायल क्षेत्र के माधवन गांव में गुरुवार को नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा, कानून गो प्रमोद कुमार व लेखपाल नाशेश चतुर्वेदी ने ग्रामीणों की शिकायत पर सरकारी राशन की दुकान में छापेमारी की। मौके पर राशन लेने वाले व्यक्तियों को बुलाकर अपने सामने राशन की तौल कराई तो तौल में कई लोगों का राशन कम निकला। जिसके बाद नायब तहसीलदार ने कोटा डीलर लालाराम को फटकार लगाते हुए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजने के आदेश दिए। लेखपाल नागेश चतुर्वेदी ने बताया कि जांच के दौरान कई कमियां पाई गईं है। इसकी रिपोर्ट वह बड़े अधिकारियों को भेजी जा रही है। इस संबंध में तहसीलदार बिधूना गौतम सिंह ने बताया कि माधवन कोटा डीलर की राशन में घटतौली की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed