{"_id":"5e8618c38ebc3e78b032bc8e","slug":"action-auraiya-news-knp5534427170","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी के वैगन में छिपकर जा रहे 62 मजदूरों को फफूंद में उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी के वैगन में छिपकर जा रहे 62 मजदूरों को फफूंद में उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी के वैगन में छिपकर जा रहे 62 मजदूरों को रेल प्रशासन ने फफूंद में उतार लिया। जांच के बाद सभी मजदूरों को औरैया में क्वारंटीन किया गया है।
स्टेशन अधीक्षक फफूंद अर्जुन सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह कानपुर की ओर जा रही एक मालगाड़ी पाता रेलवे स्टेशन पर रुकी। यहां पर रेलकर्मियों ने देखा कि एक वैगन के अंदर से आवाजें आ रहीं हैं। इस पर कर्मियों ने मामले की सूचना रेल उच्चाधिकारियों को दी।
मालगाड़ी को फफूंद रेलवे स्टेशन पर रोककर सभी 62 मजदूरों को फफूंद रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया। सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मजदूरों ने बताया कि वह लोग अलीगढ़ के पास से मालगाड़ी में चढ़ गए थे और अंदर से वैगन बंद कर लिया था। वह लोग झारखंड के रहने वाले हैं। यहां पर दिबियापुर पुलिस, आरपीएफ ने सभी मजदूरों को खाना खिलाया।