फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Action against e-rickshaw and auto drivers running by ignoring the standards

Auraiya News: मानकों की अनदेखी कर दौड़ रहे ई-रिक्शा व ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Tue, 12 Sep 2023 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Action against e-rickshaw and auto drivers running by ignoring the standards
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरैया। सड़काें पर बेतरतीब दौड़ रहे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है। मंगलवार को 40 ऑटो व 19 ई-रिक्शा मानकों की अनदेखी कर संचालित होते मिले। इस पर पुलिस ने थाने में खड़ा कर कार्रवाई की है। इसमें कई वाहन बिना पंजीकरण के चलते मिले हैं। छह सितंबर के अंक में अमर उजाला ने सुविधा के साथ जान के दुश्मन बने ई-रिक्शा, प्रशासन अनजान शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
मंगलवार को यातायात प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने पुलिस टीम के साथ शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक गलियों व मुख्य मार्गों पर मानकों की अनदेखी कर दौड़ रहे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसते हुई कार्रवाई की गई। इस दौरान कई वाहन बिना पंजीकरण व कुछ वाहन बिना नंबर प्लेट के फर्राटा भरते मिले। कुछ सवारियों के स्थान पर माल ढोते नजर आए। इस पर पुलिस ने उन्हें पकड़ कर कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी ने बताया कि एसपी के आदेश पर मानकों की अनदेखी कर संचालित हो रहे ऑटो व ई-रिक्शा चालकों पर शिकंजा कसा गया है। अभियान के दौरान हाईवे से लेकर मुख्य मार्गों पर चेकिंग की गई। इस दौरान 40 ऑटो नियमों की अनदेखी के साथ संचालित पाए गए। इनमें कुछ सवारियां लटका कर चल रहे थे तो कुछ तेज रफ्तार में पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 ई-रिक्शा ऐसे पकड़े गए जिनमें नंबर प्लेट नहीं थी। इसके बारे में पंजीकरण को लेकर संबंधित एजेंसी संचालक से जानकारी जुटाई गई है। बताया कि सभी के चालान किए गए हैं। अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed