फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of stealing paddy from commission agent arrested

Auraiya News: आढ़त से धान चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Dec 2024 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of stealing paddy from commission agent arrested
बिधूना। कस्बा स्थित मंडी में आढ़त से बार-बार धान की बोरी चोरी के मामले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें एक बालक भी शामिल है। इसके पास चोरी का धान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कस्बा बिधूना उप मंडी समिति में सुनील गुप्ता गल्ला आढ़ती हैं। आढ़ती ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि किसानों से खरीदा गया धान वह मंडी में रखते हैं। अक्सर धान की बोरियां चोरी हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की गई थी।
फुटेज के आधार पर कछपुरा निवासी देवेंद्र शाक्य को दो बोरी धान, 12 खाली बोरी, 6600 रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं एक बालक को भी पकड़ा है, जिसे बाल सुधार गृह में भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed