फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused of raping innocent child arrested in police encounter

Auraiya News: मासूम से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping innocent child arrested in police encounter
औरैया। छह वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। घटना के समय प्रयुक्त कपड़ा बरामद कराने के दौरान अभियुक्त ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। बता दें कि इस घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों को लगाया गया था।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र में चार अक्टूबर को एक छह वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। अज्ञात अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में गठित टीमों और कोतवाली पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी के आधार पर अभियुक्त की पहचान करने के बाद रविवार की सुबह पुलिस ने अभियुक्त मंटून कुमार निवासी खुटौना जिला समस्थीपुर बिहार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह लगभग चार बजे अभियुक्त को लेकर उसकी निशानदेही पर वारदात के समय प्रयुक्त कपड़ा बरामद करने के लिए गांव करमपुर के समीप खेत में पुलिस पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि अभियुक्त ने जैसे ही खेत से कपड़ा निकाला। उसमें रखे तमंचे से उसने ने पुलिस पर फायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जबावी फायरिंग में गोली अभियुक्त के दाहिने पैर में लगने से वह घायल हो गया। जिला अस्पताल में उपचार के बाद जेल भेज दिया गया। मुठभेड़ में पुलिस का कोई कर्मी घायल नहीं हुआ। बतादें कि मुठभेड़ की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा मौके पर पहुंचे।

--------------------------
कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरी करता था
अभियुक्त मंटून पीड़िता के निवास स्थान के पास बने एक कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरी करता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त मंटून घटना वाले दिन जो कपड़े पहने था। वही कपड़े पहने होने के कारण उसकी पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed