फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused jailed for demanding extortion from contractor

Auraiya News: ठेकेदार से रंगदारी मांगने पर आरोपी को जेल

Mon, 09 Sep 2024 02:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Accused jailed for demanding extortion from contractor
अछल्दा। सांसद निधि से बन रही सड़क के निर्माण कार्य को एक दबंग ने रुकवा दिया। ठेकेदार से रंगदारी की मांग की गई। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी धमकाया गया। शाम को निर्माण कार्य देखने आये ठेकेदार को धमका कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर में सांसद क्षेत्रीय विकास निधि से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। सलेमपुर गांव निवासी देवेंद्र तोमर ने शनिवार की शाम छह बजे सड़क निर्माण कार्य करवा रहे ठेकेदार भरथना निवासी रहीश वारिसी से दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी। ठेकेदार ने थाना पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित ठेकेदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed