फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Accused in Hydra businessman's murder gets relief from High Court; granted bail.

Auraiya News: हाइड्रा कारोबारी की हत्या के आरोपी को हाई कोर्ट से राहत, मिली जमानत

Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 18 Sep 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
Accused in Hydra businessman's murder gets relief from High Court; granted bail.
औरैया। सहार थाना क्षेत्र में हुई हाइड्रा कारोबारी की हत्याकांड में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी शिवम यादव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है। न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिंह की अदालत ने बुधवार को दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और मामले की परिस्थितियों पर विचार करने के बाद यह आदेश दिया। इस मामले में सह-आरोपी अनुराग उर्फ मनोज उर्फ बबलू को हाई कोर्ट की समन्वय पीठ पहले ही जमानत दे चुकी है।
विज्ञापन


मैनपुरी स्थित थाना भोगांव क्षेत्र के गांव नगला दीपा निवासी निवासी दिलीप यादव कस्बा दिबियापुर में हाइड्रा मशीन का कारोबार करते थे। उनकी शादी पांच मार्च 2025 को सियापुर गांव निवासी प्रगति के साथ हुई थी। शादी के बाद 19 मार्च को सहार थाना क्षेत्र में पटना नहर पुल के पास उसकी हत्या कर शव फेंक दिया था। साक्ष्य जुटाने में दिलीप की पत्नी प्रगति व उसके प्रेमी अनुराग द्वारा शूटरों के जरिए दिलीप की हत्या करवाए जाने का मामला प्रकाश में आया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी प्रगति, प्रेमी अनुराग व हिस्ट्रीशीटर रामजी नागर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में शूटर रामजी नागर ने घटना को अंजाम देने के लिए चमरौआ प्रधान रामू यादव का नाम सुपारी की रकम पहुंचाने के संबंध में लिया था। चमरौआ निवासी राहुल यादव का नाम भी सामने आया था। सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में पुलिस की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत भी कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed