{"_id":"653023c04b3db7a79f09aa86","slug":"accusation-of-issuing-retirement-option-letter-by-fake-signature-on-senior-assistant-auraiya-news-c-211-1-aur1001-4229-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: वरिष्ठ सहायक पर फर्जी हस्ताक्षर कर सेवा निवृत्तिक विकल्प पत्र जारी करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: वरिष्ठ सहायक पर फर्जी हस्ताक्षर कर सेवा निवृत्तिक विकल्प पत्र जारी करने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
औरैया।
रायबरेली जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉ. चंद्रशेखर मालवीय पिछले छह माह पूर्व औरैया में डीआईओएस पद पर तैनात थे। उनकी ओर से वर्तमान डीआईओएस को पत्र जारी करते हुए कार्यालय के वरिष्ठ सहायक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर सेवा निवृत्तिक विकल्प पत्र जारी करने का आरोप लगाया है।
निवर्तमान डीआईओएस एसपी सिंह यादव ने बताया कि डॉ. चंद्रशेखर मालवीय की ओर से जारी किए गए पत्र में वरिष्ठ सहायक कार्यालय शिवपाल सिंह पर तीन शिक्षकों की ओर से दिए गए सेवा निवृत्तिक विकल्प पत्र पर डीआईओएस के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया गया है। कागजातों की पड़ताल की गई है। जिस समय आवेदन दिए गए उस समय शिवपाल सिंह की कार्यालय में तैनाती ही नहीं पाई गई है।
आवेदन करने वाले शिक्षकों ने आवेदन पत्र वापस ले लिए थे। ऐसे में फर्जी हस्ताक्षर का मामला ही नहीं है। शिक्षकों की ओर से एक वर्ष पहले आवेदन देना चाहिए था। देरी से देने की स्थिति में आवेदन शिक्षकों ने वापस ले लिए। वहीं शिक्षकों की ओर से शपथ पत्र भी दिए गए हैं।