फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident in UP's Auraiya: Truck collided with convoy of soldiers, four soldiers including Major injured

यूपी के औरैया में भीषण सड़क हादसा: फौजियों के काफिले से ट्रक टकराया, मेजर समेत चार जवान घायल

Fri, 19 Nov 2021 02:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Nov 2021 02:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के औरैया में शुक्रवार दोपहर सेना के काफिले में जा रही एक जीप में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मेजर सहित चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को औरैया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
accident in UP's Auraiya: Truck collided with convoy of soldiers, four soldiers including Major injured
सेना के काफिले के वाहन से ट्रक की टक्कर - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के मुरादगंज हाइवे पर लद्दाख से इलाहाबाद जा रहे फौजियों की एक गाड़ी में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे 4आरटी बटालियन काफिले में चल रहा ट्रक अनियंत्रित होकर मेजर की गाड़ी से जा टकराया।
विज्ञापन


हादसे में मेेजर निखिल शर्मा, चालक रामू कुशवाहा, हवलदार विजय कुमार, हलवदार संतोष राय गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद फौजियों में अफरातफरी मच गई।

आननफानन पुलिस को सूचना देकर घायलों को जिला अस्पताल औरैया में भर्ती कराया गया है। जहां पर सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस हादसे की वजह और टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed