{"_id":"6244a81444810243c11313e2","slug":"accident-hospital-police-auraiya-news-knp6884301179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव निवासी त्रिभुवन(24) अपने साथी योगेंद्र (33) निवासी भुरेपुर कला के साथ बाइक से मुरादगंज जा रहा था। हाईवे पर पावर हाउस के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर किया गया।
वहीं दूसरी घटना में जनपद इटावा के ग्राम निवाड़ी कलां निवासी सुमित किसी काम से अजीतमल आ रहे थे। जैसे ही वह अजीतमल कस्बे के मुगल रोड पर तहसील के सामने पहुंचे तभी सामने से आ रहे बाइक सवार दिबियापुर थाना क्षेत्र के गहेसर गांव निवासी आलोक से उनकी भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी अजीतमल में भर्ती कराया गया। दोनों ही हादसों में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।