फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   accident,death

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Fri, 14 May 2021 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
accident,death
औरैया। जालौन जिले की शंकरपुर चौकी क्षेत्र में यमुना पुल के पास दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला। घायलावस्था में पुलिस ने युवक को 50 शय्या जिला अस्पताल औरैया भेजा। यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस युवक की शिनाख्त कराने में जुटी है।
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचे देवकली चौकी इंचार्ज सुधीर भारद्वाज ने बताया कि मृतक युवक की बाइक में मिले कागज में बाइक मालिक राजकुमार पुत्र पन्ना लाल निवासी मोहल्ला गोविंद नगर औरैया लिखा है। राजकुमार को बुलवाया गया है। तभी मृतक की पहचान हो सकेगी। राजेश पुत्र मैथी बाल्मीकि निवासी पीपरी गांव कुठाैंद जिला जालौन है। यह अपनी बहन के घर गोविंद नगर औरैया आया था। शिनाख्त उसके भांजे शिवम ने की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed