{"_id":"624c85225a0ab12b7b6534a8","slug":"accidant-auraiya-news-knp6895398145","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टकराकर पलटा ऑटो, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार से टकराकर पलटा ऑटो, 11 घायल
विज्ञापन
फोटो-05एयूआरपी-35 दुर्घटनाग्रस्त ऑटो। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना। कोतवाली क्षेत्र के बिधूना-भरथना मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खड़ी कार में तेज रफ्तार ऑटो टकराकर पलट गया। हादसे में महिला व बच्चे समेत 11 सवारियां घायल हो गईं। हादसे के करीब एक घंटे तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो रहगीरों ने घायलों को बिधूना सीएचसी में भर्ती कराया।
बिधूना के चिरकुआ निवासी शैलेंद्र सिंह भदौरिया मंगलवार दोपहर ऑटो में सवारी लेकर बिधूना की तरफ आ रहा था। उसी दौरान बिधूना-भरथना मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने वह ऑटो से नियंत्रण खो बैठा। ऑटो बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर पलट गया। हादसे में आटो चालक के अलावा चिरकुआ निवासी रामकली, यासीन, कासिम, अफसाना, आरजू (4), निखित (5), मोनिका, बबली, छिबरामऊ निवासी अनीता व औरैया का आर्यन घायल हो गए। यह सभी ऑटो पर सवार थे। घायलों की चीख सुनकर लोग मदद को दौड़े और पुलिस को सूचना देकर ऑटो के नीचे दबे सभी लोगों को बाहर निकाला। करीब एक घंटे तक घायल वहां पड़े रहे, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस पर राहगीरों ने एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधूना भेजा। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद यासीन को गंभीर हालत में इटावा के सैंफई स्थित मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
इधर हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना जैसे मिली वैसे ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।