{"_id":"5fd11b248ebc3e3fc20636ce","slug":"accidant-auraiya-news-knp598978036","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलठो से घंटों बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरिया से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलठो से घंटों बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। बुधवार दोपहर दिबियापुर-बिधूना वाया रामगढ़ मार्ग पर लक्का पुरवा गांव के सामने सरिया से लदी एक ट्रैक्टर की ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे दिबियापुर बिधूना मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। इससे दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हालांकि पुलिस ने ट्राली को सड़क से हटवाकर यातायात शुरू कराया।
बुधवार दोपहर सरिया लदा एक ट्रैक्टर बिधूना की ओर जा रहा था। गांव लक्का का पुरवा गांव के सामने ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। इससे ट्रैक्टर की ट्राली पलट गई और सरिया वहीं फैल गया। आसपास के लोग दौड़ पड़े।
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को सड़क से हटवाया। इसके बाद ही सुचारु रुप से आवागमन शुरू हो सका। चालक को हल्की चोटें आईं।