{"_id":"5fd1143e8ebc3e41a23660e6","slug":"accidant-auraiya-news-knp59897310","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे पुत्र का शव देख आते ही मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे पुत्र का शव देख आते ही मचा कोहराम
विज्ञापन
बेला (औरैया)। बेला-बिधूना मार्ग पर गांव ताल पुरवा के पास रविवार को बेकाबू वाहन की टक्कर से एक युवक क मौत हो गई थी, उसका दूसरा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया था। मंगलवार को सैफई में इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। शाम को शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। एक के बाद एक दो पुत्रों के शव देख माता-पिता के आंसू थम नहीं रहे हैं। घर में रो-रोकर सभी का बुरा हाल है।
रविवार को बेला-बिधूना मार्ग पर स्थित गांव ताल पुरवा के पास बाइक सवार सचिन (23) और उसके भाई अंकित (16) पुत्र प्रमोद कुमार निवासी रायपुर कैथावा को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे गंभीर रुप से घायल होने पर अंकित की बिधूना सीएचसी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी और सचिन को गंभीर हालत में रेफर किया गया था। प्रमोद कुमार व उनके परिवार के लोग अंकित की मौत को भुला भी नहीं पाए थे कि मंगलवार को सैफई अस्पताल में सचिन की मौत से दुख का पहाड़ टूट पड़ा।
मंगलवार की देरशाम सचिन का शव घर पहुंचे। जिसे देख प्रमोद कुमार और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। ग्रामीणों ने बताया कि प्रमोद के पांच बेटे हैं। सचिन और अंकित दोनों पिता का हाथ खेती में बंटाते थे। जबकि विपिन, कल्लू और गोरेलाल पढ़ाई करते है।
विज्ञापन
शव को देखकर मृतक की पत्नी संगीता का बुरा हाल था। संगीता ने बताया कि उसकी चार वर्षी पुत्री दीक्षा के सिर से पिता का साया हट गया। एक के बाद एक दो पुत्रों के शव को देख प्रमोद की आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। थाना प्रभारी निरीक्षक पप्पू सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवारजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद ही मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।