{"_id":"5f70d5588ebc3ec5ef030085","slug":"accidant-auraiya-news-knp585190050","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन
रुरुगंज/अछल्दा (औरैया)। अछल्दा थाना क्षेत्र के अटसू मार्ग पर गांव नगरिया के पास रविवार को दोपहर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अछल्दा सीएचसी ले जाया गया, वहां से सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई जाते समय रास्ते में एक घायल ने दम तोड़ दिया। दूसरे की हालत नाजुक बताई जा रही है।
कस्बा रुरुगंज निवासी सब्जी विक्रेता बबलू शाक्य (19) पुत्र महिपाल शाक्य रविवार को अपने मामा अशोक शाक्य के लड़के सचिन (17) के साथ बाइक से अछल्दा के गांव बल्लमपुरा जा रहा था। अटसू मार्ग पर गांव नगरिया के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई पहुंचने पर डॉक्टरों ने बबलू को मृत घोषित कर दिया।
उधर, दुर्घटना के बाद चालक पिकअप लेकर भाग गया। रुरुगंज बाजार में सब्जी विक्रेता की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। अछल्दा थाने की पुलिस ने बताया कि घटना की तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।