{"_id":"5f2b07788ebc3eaad348b6f9","slug":"accidant-auraiya-news-knp575245798","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाटक टूटा, तीन घंटे बंद रहा फफूंद-अछल्दा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाटक टूटा, तीन घंटे बंद रहा फफूंद-अछल्दा मार्ग
विज्ञापन
अछल्दा (औरैया)। रेलवे क्रासिंग बंद होने के दौरान जल्दी निकलने के चक्कर में बस क्रासिंग का फाटक तोड़ते हुए निकल गई। फाटक टूटा देख चालक बस समेत भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने काफी मशक्कत के बाद रेलवे फाटक को ठीक किया। इस बीच तकरीबन साढ़े तीन घंटे तक फफूंद-अछल्दा मार्ग बंद रहा। इससे लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी।
दिल्ली-हावड़ा रूट का अछल्दा रेलवे क्रासिंग (13 बी) दोपहर 12 बजे ट्रेन आने की सूचना मिलने पर गेट मैन फाटक बंद करने लगा। तभी फफूंद की ओर से आ रही बस रेलवे क्रासिंग बंद होते समय पार करने लगी। इस बीच रेलवे फाटक का बूम बस के ऊपरी हिस्से में फंस गया, जिससे बूम टूटकर नीचे आ गिरा। बूम के टूटने से होम सिग्नल पर मालगाड़ी खड़ी हो गई।
गेट मैन वेदप्रकाश ने स्लाइडर बूम लगाकर गेट बंद किया ताकि कोई भी रेलवे क्रासिंग के अंदर न आ सके। इसके बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। सूचना मिलने पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों ने दूसरा बूम लगाकर रेलवे फाटक को 3:30 बजे ठीक किया। इस बीच बिधूना- अछल्दा-फफूंद मार्ग साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से बाइक सवार गलियों से होकर गए। वहीं, चार पहिया वाहन चालक गेट नंबर 14 बी से गुजरे। इसके अलावा तमाम वाहन रेलवे फाटक ठीक होने तक क्रासिंग पर ही खड़े रहे।