{"_id":"65ce63a0db10426ab30e37f4","slug":"ability-to-deal-with-emergency-situations-tested-through-mock-drill-auraiya-news-c-211-1-aur1001-108679-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मॉकड्रिल से आपात स्थिति से निपटने की जांची गई क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मॉकड्रिल से आपात स्थिति से निपटने की जांची गई क्षमता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ककोर। मुख्यालय स्थित तिरंगा मैदान में गुरुवार को इंडियन ऑयल व हिंदुस्तान पेट्रोलियम की रेवाड़ी से कानपुर पाइप लाइन पर जिला मुख्यालय के निकट मॉकड्रिल किया गया। टेक्निकल टीम की ओर से गैस लीकेज को बंद करके सिखाया गया।
अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पेट्रोलियम एवं मिनरल्स पाइपलाइन अधिनियम के तहत इससे छेड़छाड़ एवं नुकसान पहुंचाने वाले व्यक्ति को आजीवन कारावास या मृत्युदंड की सजा हो सकती है। पाइप लाइन क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति या वाहन संदिग्ध स्थिति पाए जाने पर उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। यदि इस प्रकार की समस्या दिखाई देती है तो नियंत्रक कक्षा या नजदीकी पुलिस को तुरंत सूचना दी जानी चाहिए।
वहीं तिरंगा मैदान में हुई मॉकड्रिल के दौरान अपर जिलाधिकारी महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मॉकड्रिल करते समय कुछ और चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें आग पर काबू पाने का सही तरीका होना चाहिए। कुछ गलतियों पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को और सुधार लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक चारू निगम, सीएमओ सुनील कुमार वर्मा समेत क्षेत्रीय ग्राम प्रधान मौजूद रहे।