{"_id":"5d696f7d8ebc3e93dc47dc1e","slug":"aadhar-card-will-be-made-in-bsnl-office-from-next-week-auraiya-news-knp5106229191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल कार्यालय में अगले सप्ताह से बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल कार्यालय में अगले सप्ताह से बनेंगे आधार कार्ड
विज्ञापन
Aadhar card will be made in BSNL office from next week
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। अब आधार कार्ड बनवाने और सुधार कराने वालों को भटकना नहीं पड़ेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के भी दफ्तरों में भी लोगों के आधार कार्ड बनेंगे। दिबियापुर स्थित बीएसएनएल दफ्तर में यह सुविधा अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। बीएसएनएल दिबियापुर के एक कर्मी ने जहां यूआईडीएआई की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है वहीं आधार कार्ड बनाने के लिए आवश्यक उपकरण भी आफिस में पहुंच गए हैं।
जनसेवा केंद्रों पर अनियमितता सामने आने के बाद यूनिक आईडेंटीफिकेशन अथारिटी आफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने जनसेवा केंद्रों से आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन करने के अधिकार छीन लिए। यह जिम्मेदारी बैंकों और डाकघरों को दी गई। यह अधिकार बीएसएनएल को भी दे दिए गए। बीएसएनएल दफ्तरों में काम करने वाले कर्मियों के लिए लगभग एक माह पूर्व परीक्षा कराई गई थी। बीएसएनएल दिबियापुर कीउपमंडल अभियंता दिव्या श्रीवास्तव एवं उपमंडल अभियंता शिवदत्त पाल ने बताया कि औरैया और इटावा जिलों से तीन कर्मियों ने परीक्षा दी थी। दिबियापुर के लिपिक रमेश चंद्र शुक्ला उत्तीर्ण हुए थे। इसके बाद दिबियापुर के बीएसएनएल आफिस को यूआईडीएआई ने आधार कार्ड बनाने के लिए अधिकृत कर दिया। यहां पर यूआईडीएआई ने उपकरण भी भेज दिए हैं। बताया कि पूरा सेटअप लग चुका है। अगले सप्ताह तक यूजर आईडी एवं पासवर्ड आने पर आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन किया जाने लगेगा।
नगर क्षेत्र में तीन स्थानों पर आधार बनते हैं। आईसीआईसीआई बैंक बैसुंधरा, दिबियापुर में सिंडीकेट बैंक एवं डाकघर दिबियापुर को आधार कार्ड बनाने एवं संशोधन करने के लिए अधिकृत किया गया है। डाकघर में प्रिंटर खराब है। आईसीआईसीआई बैंक एवं सिंटीकेट बैंक स्थित केंद्र पर भीड़ होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि इन केंद्रों पर दो से तीन महीने आगे की तिथि दी जा रही है। बैंक कर्मी इसका कारण एक दिन में 25 से 30 आधार कार्ड ही बन पाता बताते हैं। जबकि प्रतिदिन केंद्र पर पहुंचने वाले लोगों की संख्या लगभग एक सौ होती है। डाकघर दिबियापुर के पोस्टमास्टर अखिलेश अवस्थी का कहना है कि प्रिंटर ठीक कराने के लिए यूआईडीएआई के अधिकारियों को लिखापढ़ी की गई है। जल्द ही प्रिंटर ठीक होने की उम्मीद है।