{"_id":"6824e652571b82f81c041166","slug":"a-youth-was-threatened-for-getting-a-tattoo-of-the-cm-auraiya-news-c-211-1-aur1007-125881-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएम का टैटू गुदवाने पर युवक को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएम का टैटू गुदवाने पर युवक को दी धमकी
Thu, 15 May 2025 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Thu, 15 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
रुरुगंज (औरैया)। मुख्यमंत्री योगी का टैटू हाथ में गुदवाने पर गांव के कुछ लोगों ने युवक से गाली गलौज की। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि धमकी देने वालों ने सीएम के लिए अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया।
कुदरकोट थाना क्षेत्र के गांव अचानकपुर निवासी अनिल कुमार यादव पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का टैटू अपने हाथ पर गुदवाकर सुर्खियों में आया। अनिल का आरोप है कि पांच दिन पहले कुदरकोट बाजार में गांव के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
बोले, अगर दोबारा हाथ में टैटू दिखाई दिया तो हाथ ही काट देंगे। अनिल का दावा है कि उसने इस संबंध में लखनऊ जाकर सीएम से शिकायत भी की है। वहीं थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि इसकी कोई तहरीर नहीं मिली है। (संवाद)