फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   A young man, who was installing a camera, fell from the roof and died.

Auraiya News: कैमरा लगा रहा युवक छत से गिरा, मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A young man, who was installing a camera, fell from the roof and died.
प्रबल का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
बिधूना। रविवार को कस्बा स्थित सब्जी मंडी के पास स्थित एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा रहे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर परिजन में कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली के गांव खरकपुर निवासी प्रबल प्रताप सिंह उर्फ राहुल (28) रविवार को पड़ोसी गांव पुसौली निवासी ठेकेदार शिवम के साथ सीसीटीवी कैमरा लगाने सब्जी मंडी गया था। प्रबल और शिवम एक मकान की पहली मंजिल पर कैमरे लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काम के दौरान न तो सेफ्टी बेल्ट पहनी गई थी और न ही कोई सुरक्षा उपकरण। इसी बीच प्रबल का पैर फिसलने से वह नीचे आ गिरा। सिर में अधिक चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजन शव को देख बिलख पड़े। सूचना पर कोतवाल मुकेश बाबू चौहान फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार प्रबल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी इसी वर्ष पांच मई को सेजल से शादी हुई थी। पत्नी सेजल दो दिन पहले उन्नाव स्थित मायके गई थी। मौत की सूचना मिलने के बाद से वह भी बेहाल है। मायके पक्ष के लोग लेकर गांव पहुंचे। मां रूबी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, परिजन ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed